Delhi, UP और Rajasthan समेत उत्तर भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi-NCR: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनो

Delhi-NCR: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।

IMD के मुताबिक, 18 जून से 21 जून के बीच रुक-रुक कर बारिश और बिजली कड़कने जैसी गतिविधियां देखी जाएंगी। दिल्ली-एनसीआर के लिए ‘Yellow Alert’ जारी किया गया है, जहां 20 जून तक बारिश और 21 जून तक तूफान आने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ इलाकों में 80-92 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। राजस्थान में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जहां 19 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आम लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है। खासकर शाम के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतें क्योंकि तूफान की संभावना इसी दौरान ज्यादा रहती है। भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। शहरों में रहने वाले लोग बिजली के खुले तारों से दूर रहें और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के लिए तैयार रहें।

जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें अपने साथ रेनकोट या छाता रखने और पावर बैंक व जरूरी नकदी साथ रखने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में रात के समय ड्राइविंग न करने और फ्लाइट या ट्रेन कैंसिल होने की स्थिति में रिफंड विकल्पों की जानकारी रखने को कहा गया है। IMD के अधिकारियों का कहना है कि हवा के बदलते पैटर्न और नमी के कारण मौसम में यह अस्थिरता आई है। 18 से 22 जून के बीच एक नया Western Disturbance सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।