UP, Delhi समेत कई राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जताया मौसम में बदलाव का अनुमान

Delhi/UP: दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD ने आने वाले दिनों में इन इलाकों में बारिश तेज होने की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और तमिलनाडु में ही

Delhi/UP: दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD ने आने वाले दिनों में इन इलाकों में बारिश तेज होने की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और तमिलनाडु में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Delhi-NCR की बात करें तो 18 और 19 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। हालांकि अभी कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन रविवार के बाद तापमान में गिरावट आएगी। 20 से 22 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। IMD ने 18 जुलाई को राज्य के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट दिया है। कुल 75 जिलों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे फसलों और पेड़ों को नुकसान होने का खतरा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले सात दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। 21 जुलाई को यूपी में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। 18 जुलाई से बारिश तेज होगी और जम्मू संभाग में 20 व 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। प्रशासन ने फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को नदियों और झरनों से दूर रहने की सलाह दी है। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

दूसरी तरफ तमिलनाडु के कई जिलों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहां हीटवेव का अलर्ट था और तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर गया था। हालांकि अब वहां भी हालात सुधरने लगे हैं और 18 से 20 जुलाई के बीच तापमान सामान्य होने की उम्मीद है। पश्चिमी घाट वाले जिलों में शनिवार तक हल्की बारिश हो सकती है।