Delhi, UP, Bihar समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जताई तेज हवाओं की संभावना

Delhi/NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में 10 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कुल 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनता की दिनचर्या पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक

Delhi/NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में 10 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कुल 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनता की दिनचर्या पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी आने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो काफी असरदार होंगी। राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।