Delhi, Bihar समेत 22 राज्य में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जताया गर्मी से राहत का अनुमान

Delhi-NCR: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के कारण परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों

Delhi-NCR: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के कारण परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तापमान गिरने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। दोपहर और शाम के समय गरज के साथ बिजली चमक सकती है और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मानसून की रफ्तार भी बढ़ी है। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और वहां सोमवार या मंगलवार को मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है।

उत्तर और पूर्व भारत में भी मौसम बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 जून तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जहाँ हवाएं 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और पूर्वी राजस्थान में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है।

भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्व के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 28 जून तक व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।