UP, Bihar, Delhi समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

UP/Bihar/Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई 2026 को देश के 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली

UP/Bihar/Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई 2026 को देश के 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 19 से 21 जुलाई तक और पूर्वी यूपी में पूरे हफ्ते यानी 24 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है, खासकर 19 और 20 जुलाई को स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली-NCR के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। राजधानी में सुबह हल्की से मध्यम बारिश और उमस रहेगी, लेकिन दिन ढलते ही 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और कम दृश्यता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम, भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।