Delhi, UP, Bihar समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, Gujarat में बाढ़ जैसे हालात; IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update : भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 अगस्त को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, असम और केरल समेत कई राज्यों में भ

Weather Update : भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 अगस्त को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, असम और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

गुजरात में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ जगहों पर 30 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है जिससे बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। अहमदाबाद, राजकोट, मोरबी और सुरेंद्रनगर समेत 13 जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने फ्लैश फ्लड यानी अचानक आने वाली बाढ़ को लेकर भी चेतावनी दी है।

केरल में भी स्थिति चिंताजनक है जहां 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और तूफान आने की संभावना है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने भूस्खलन और बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकलने की सलाह दी है। पिछले दिन बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से 6 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली और NCR के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2 से 5 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और बिहार में 6 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर डिवीजन समेत पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर राज्यों में असम और मेघालय में 5 अगस्त तक widespread बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी अलग-अलग स्तर की बारिश का अलर्ट है। IMD ने समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को अरब सागर और तटीय इलाकों में न जाने की सलाह दी है।