UP, Delhi समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए जारी की चेतावनी
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर लू का असर अभी भी बना हुआ है।
IMD के मुताबिक 27 से 29 जून 2026 के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जैसे इलाकों और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। यहाँ कुछ जगहों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक पानी गिर सकता है। पहाड़ी इलाकों जैसे दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 2 जुलाई तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहाँ 26 से 28 जून तक लू चलने की संभावना है, जिसमें 26 और 27 जून को भीषण लू पड़ सकती है।
मौसम विभाग ने बिहार, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। ओडिशा में 28 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है, वहीं हिमाचल प्रदेश में 30 जून से 1 जुलाई और उत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है।
IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव, बिजली कटौती और ट्रैफिक की समस्याओं के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ जगहों पर 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी उम्मीद है।