UP, Delhi, Bihar समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी 90kmph की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी

UP/Delhi/Bihar: मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 21 जून को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत 23 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस

UP/Delhi/Bihar: मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 21 जून को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत 23 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए वहां यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम का ताजा अपडेट चेक करते रहें। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

भारी बारिश के अलर्ट वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। विभाग ने लोगों को बारिश के साथ बिजली गिरने से सावधान रहने की सलाह दी है।