UP, Delhi समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी 80 kmph की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी

Delhi/UP: देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई के लिए चेतावनी जारी की है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 80 क

Delhi/UP: देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई के लिए चेतावनी जारी की है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली NCR की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में पूर्वी और मध्य जिलों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, झांसी और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट है। यह सिलसिला 9 जुलाई तक जारी रह सकता है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी में 8 और 9 जुलाई को बारिश होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बहुत भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे उत्तरी जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 4 से 9 जुलाई के बीच भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और पूर्वा मेदिनीपुर में रेड अलर्ट है, जबकि कोलकाता में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात, ओडिशा, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और शहरों में जलभराव का खतरा हो सकता है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाकर आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है।