MP, Delhi-NCR और Gujarat समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
India: मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ओडिशा के ऊपर बने एक गहरे दबाव (Deep Depression) के कारण मध्य भारत के राज्यों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई इलाकों
India: मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ओडिशा के ऊपर बने एक गहरे दबाव (Deep Depression) के कारण मध्य भारत के राज्यों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 जुलाई को भारी बारिश होगी, जिसका असर 3 अगस्त तक रह सकता है। गुजरात के कई इलाकों में भी गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
इसके अलावा राजस्थान के पूर्वी हिस्से, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा। छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र के मध्य हिस्से, कोंकण, गोवा और कर्नाटक के दक्षिणी व तटीय इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है।
भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भरने, लोकल बाढ़ आने और विजिबिलिटी कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा रहेगा और फसलों व मकानों को नुकसान पहुँच सकता है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 जुलाई तक समुद्र में न जाएं।