Delhi, UP समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में उमस बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है

Delhi/UP: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सम

Delhi/UP: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 21 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

IMD के मुताबिक, कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी की संभावना है, जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा ज्यादा रहेगा।

हालांकि, दिल्ली के मौसम ने यू-टर्न लिया है। यहां 19 जुलाई तक बारिश की संभावना कम है, जिससे उमस और गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लेकिन 17 से 21 जुलाई के बीच एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में 14 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 से 19 जुलाई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और यूपी के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून ट्रफ की स्थिति बदलने और हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने की वजह से दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में ‘ब्रेक मॉनसून’ की स्थिति बन गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में किसी प्रभावी कम दबाव के क्षेत्र के न होने से भी बारिश की रफ्तार धीमी हुई है।