Delhi, Mumbai समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi/Mumbai : देश के कई बड़े शहरों में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलते समय सावध
Delhi/Mumbai : देश के कई बड़े शहरों में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें क्योंकि भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए IMD ने Yellow Alert जारी किया है। सोमवार को भी दिल्ली के सफदरजंग और लोधी रोड जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से बारिश की रफ्तार कम हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में Red Alert जारी किया गया है। यहाँ पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के मिलन से भारी बारिश का खतरा है।
मुंबई और ठाणे के लिए मंगलवार को Orange Alert जारी किया गया है। यहाँ कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 22 और 23 जुलाई को भी भारी बारिश का Yellow Alert जारी रहेगा। इसके अलावा पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सोमवार को मुंबई के संताक्रूज में 88.4 mm और ठाणे में 115 mm बारिश दर्ज की गई थी।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ में रविवार सुबह से बारिश शुरू हो गई थी। लखनऊ और आसपास के इलाकों में 24 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है। IMD के वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा और मोहम्मद दानिश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसून ट्रफ की वजह से उत्तर भारत और महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में बारिश का असर बढ़ गया है।