UP, Bihar, Delhi समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन तक मॉनसून रहेगा सक्रिय
UP/Delhi/Bihar: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 4 से 5 दिन
UP/Delhi/Bihar: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक मॉनसून काफी सक्रिय रहेगा, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तराखंड में भी इसी अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में 29 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी और 30 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार में 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
IMD ने बताया कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम प्रणालियों की बात करें तो मॉनसून ट्रफ दक्षिण में है और ओडिशा के पास बना गहरा दबाव झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। किसानों और मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे इस दौरान समुद्र के पास न जाएं और सतर्क रहें।