UP, Bihar, Delhi समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी तूफानी हवाओं की चेतावनी

UP/Bihar/Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 14 घंटे के अंदर कई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 6

UP/Bihar/Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 14 घंटे के अंदर कई इलाकों में तूफानी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लोग सावधानी बरतें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

दूसरी तरफ, चेन्नई के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहां 18 जुलाई तक असामान्य हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। अल नीनो के प्रभाव के कारण वहां बादल कम बन रहे हैं, जिसकी वजह से जुलाई के महीने में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है।