Mumbai में खुलेगी अमेरिका की Illinois Tech यूनिवर्सिटी, अब भारत में ही मिलेगी अमेरिकी डिग्री

Maharashtra: मुंबई के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। अमेरिका की मशहूर यूनिवर्सिटी Illinois Institute of Technology (Illinois Tech) अब मुंबई में अपना कैंपस खोलने जा रही है। इसे यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से मंजूरी म

Maharashtra: मुंबई के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। अमेरिका की मशहूर यूनिवर्सिटी Illinois Institute of Technology (Illinois Tech) अब मुंबई में अपना कैंपस खोलने जा रही है। इसे यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से मंजूरी मिल गई है। यह पहली ऐसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी होगी जो भारत में ही अमेरिकी डिग्री देगी।

इस कैंपस का संचालन मुंबई के विक्रोली इलाके में स्थित Godrej Business District से किया जाएगा। UGC ने 14 जुलाई 2026 को इसके लिए मंजूरी पत्र (LoA) जारी कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने बताया कि सितंबर 2026 से पहले सत्र के लिए एडमिशन शुरू हो जाएंगे और फिलहाल ही आवेदन प्रक्रिया खोल दी गई है।

यहाँ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कराए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक, मुंबई कैंपस में पढ़ने वाले छात्र अपने पहले साल की पढ़ाई के बाद शिकागो (अमेरिका) जाकर भी पढ़ाई कर सकेंगे।

Illinois Tech के वाइस प्रेसिडेंट मल्लिक सुंदरम ने कहा कि यह कदम ग्लोबल एजुकेशन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाएगा। इससे छात्रों को इंडस्ट्री के साथ जुड़ने और तकनीकी अनुभव लेने का मौका मिलेगा। वहीं, यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट राज एचांबड़ी ने इसे दुनिया भर के छात्रों तक पहुँचने की एक कोशिश बताया है। कैंपस के कामकाज को संभालने के लिए श्यामल गुप्ता को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया है।

उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने अप्रैल 2026 में जानकारी दी थी कि अगर विदेशी डिग्री भारत में ही ली जाती है, तो इसकी लागत विदेश जाकर पढ़ने के मुकाबले करीब 60% तक कम हो सकती है। इससे मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए विदेशी शिक्षा पाना आसान होगा।