QS World University Rankings 2027: IIT Delhi बना भारत का टॉप संस्थान, दुनिया में मिला 118वां स्थान

Delhi: देश के छात्रों और शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी खबर आई है। QS World University Rankings 2027 में IIT Delhi ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है और वह भारत का सबसे ऊंचा रैंक वाला विश्वविद्यालय बना हुआ है। ग्लोबल रैंक

Delhi: देश के छात्रों और शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी खबर आई है। QS World University Rankings 2027 में IIT Delhi ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है और वह भारत का सबसे ऊंचा रैंक वाला विश्वविद्यालय बना हुआ है। ग्लोबल रैंकिंग में IIT Delhi 118वें स्थान पर पहुंच गया है, जो किसी भी भारतीय संस्थान के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

पिछले साल यह संस्थान 123वें नंबर पर था, लेकिन इस बार इसमें सुधार हुआ है। इस कामयाबी के पीछे मुख्य वजह एम्प्लॉयर रेप्यूटेशन, एम्प्लॉयमेंट आउटकम्स और फैकल्टी के रिसर्च पेपर (Citations per Faculty) में आया सुधार है। एम्प्लॉयर रेप्यूटेशन में IIT Delhi अब दुनिया में 39वें स्थान पर है।

भारत के लिए यह गर्व की बात है कि अब दुनिया की इस रैंकिंग में भारत के कुल 52 संस्थान शामिल हैं। 2017 के मुकाबले इसमें 271% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हायर एजुकेशन सिस्टम बन गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने कहा कि यह नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 का असर है, जिससे भारत एक ग्लोबल नॉलेज हब बन रहा है।

रैंकिंग में अन्य भारतीय संस्थानों का हाल इस प्रकार रहा:

संस्थान का नाम ग्लोबल रैंक
IIT Delhi 118
IIT Bombay 134
IIT Madras 170
IIT Kharagpur 205
IIT Kanpur 221
University of Delhi 322
JNU 555
Jamia Millia Islamia 686

QS के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Ben Sowter और QS इंडिया के चेयर डॉ. अश्विन फर्नांडीस ने बताया कि भारत में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए लंबे समय के निवेश और सुधारों का नतीजा अब सामने दिख रहा है। वहीं, वैश्विक स्तर पर Massachusetts Institute of Technology (MIT) दुनिया का नंबर एक विश्वविद्यालय बना हुआ है।