IIT Delhi और फ्रांस की Sorbonne University ने मिलाया हाथ, 2026 से शुरू होंगे जॉइंट पीजी और पीएचडी कोर्स
Delhi: आईआईटी दिल्ली के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई के लिए विदेश जाने के साथ-साथ भारत में भी बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आईआईटी दिल्ली और फ्रांस की मशहूर सोरबोन यूनिवर
Delhi: आईआईटी दिल्ली के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई के लिए विदेश जाने के साथ-साथ भारत में भी बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आईआईटी दिल्ली और फ्रांस की मशहूर सोरबोन यूनिवर्सिटी ने मिलकर जॉइंट पीजी (मास्टर्स) और रिसर्च (पीएचडी) प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है।
यह खास कोर्स साल 2026 से शुरू किए जाएंगे। सबसे पहले इन्हें जैविक विज्ञान (Biological Sciences) के क्षेत्र में लाया जाएगा। इस पहल का मकसद विद्यार्थियों को दुनिया की बेहतरीन शिक्षा, आधुनिक रिसर्च सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना है। इसके तहत छात्रों और शिक्षकों के बीच आदान-प्रदान (Exchange) भी होगा, जिससे उन्हें भारत और फ्रांस दोनों देशों में पढ़ने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा।
यह साझेदारी सिर्फ स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, कंप्यूटर साइंस, मटेरियल साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स जैसे नए क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाएगा। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने कहा कि इस सहयोग से सतत प्रौद्योगिकी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में नए आविष्कार होंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी ‘भारत इनोवेट्स 2026’ के दौरान इस साझेदारी को भारत और फ्रांस के बीच वैज्ञानिक सहयोग की एक बड़ी कड़ी बताया है। हाल ही में प्रोफेसर रंगन बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम ने सोरबोन यूनिवर्सिटी का दौरा भी किया था, ताकि संयुक्त डिग्री और रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल को लेकर बातचीत की जा सके। इस पूरी योजना की नींव मौजूदा फ्रैंको-इंडियन इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंपस पर रखी गई है।