Delhi: कोडिंग के वर्ल्ड कप में पहुंची IIIT-Delhi की टीम, दुबई में दिखाएंगे अपना दम

Delhi: दिल्ली के IIIT-Delhi संस्थान के तीन छात्रों ने दुनिया के सबसे बड़े कोडिंग कॉम्पिटिशन में जगह बना ली है। ‘Weak Testcase’ नाम की इस टीम ने इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट (ICPC) के वर्ल्ड फाइनल

Delhi: दिल्ली के IIIT-Delhi संस्थान के तीन छात्रों ने दुनिया के सबसे बड़े कोडिंग कॉम्पिटिशन में जगह बना ली है। ‘Weak Testcase’ नाम की इस टीम ने इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट (ICPC) के वर्ल्ड फाइनल्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इस प्रतियोगिता को कोडिंग की दुनिया का ओलंपिक्स माना जाता है।

यह मुकाबला 15 से 20 नवंबर 2026 तक दुबई में होगा, जहां इस ग्लोबल कॉन्टेस्ट का 50वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। टीम में 2027 बैच के तीन छात्र शामिल हैं। इनमें अभिषेक (BTech कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), जतिन अग्रवाल (BTech कंप्यूटर साइंस एंड AI) और पीयूष केशन (BTech कंप्यूटर साइंस एंड AI) हैं।

IIIT-Delhi के डॉ. देबज्योति बेरा ने बताया कि यह कामयाबी छात्रों की मेहनत, लगन और समस्या सुलझाने की काबिलियत का नतीजा है। यह संस्थान के कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग कल्चर को भी आगे बढ़ाता है। टीम के सदस्य पीयूष केशन ने इस सफर को सीखने का एक शानदार अनुभव बताया और कॉलेज के सहयोग के लिए शुक्रिया कहा।

इस प्रतियोगिता के नियम काफी कड़े होते हैं। तीन छात्रों की टीम को एक ही कंप्यूटर पर 5 घंटे के अंदर 8 से 15 प्रोग्रामिंग सवालों को हल करना होता है। छात्र C, C++, Java, Python जैसी भाषाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान किसी भी तरह के नोट्स, कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होती।

IIIT-Delhi की टीम ने ऑनलाइन राउंड और रीजनल चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करके यह मुकाम हासिल किया है। यह चौथा मौका है जब IIIT-Delhi की कोई टीम इस वर्ल्ड फाइनल का हिस्सा बनेगी।