IIIT Bhagalpur में रोबोटिक्स और AI पर छह दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू, IIT पटना का मिला सहयोग
Bhagalpur: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर के मेकाट्रॉनिक्स एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग ने एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) मालवीय मिशन शिक्षक प
Bhagalpur: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर के मेकाट्रॉनिक्स एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग ने एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC), IIT पटना के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
यह प्रोग्राम 22 जून 2026 को शुरू हुआ और 27 जून 2026 तक चलेगा। इस ट्रेनिंग का मुख्य विषय ‘Foundations and Modern Trends in Robotics and Automation’ रखा गया है। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद कॉलेज के शिक्षकों, रिसर्च स्कॉलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों की क्षमता को बढ़ाना है। इसमें उन्हें रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के नए ट्रेंड्स के बारे में सिखाया जाएगा ताकि वे इन आधुनिक तकनीकों को अपनी पढ़ाई और रिसर्च में इस्तेमाल कर सकें।