IGNOU July 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 15 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म
Delhi: IGNOU में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 15 जुलाई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं, जिससे हजार
Delhi: IGNOU में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 15 जुलाई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों का साल खराब होने से बच जाएगा।
बता दें कि जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 मई 2026 से शुरू हुई थी। पहले इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2026 तय की गई थी, जिसमें कोई लेट फीस नहीं देनी थी। अब तारीख बढ़ने के बाद जो छात्र 15 जुलाई तक फॉर्म भरेंगे, उन्हें 200 रुपये लेट फीस देनी पड़ सकती है।
यह सुविधा उन सभी छात्रों के लिए है जो ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे हैं। यह नियम ओपन और ऑनलाइन दोनों मोड के विद्यार्थियों पर लागू होगा। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, ताकि छात्र अगले सेमेस्टर या साल की पढ़ाई जारी रख सकें।
छात्र अपना फॉर्म IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in, ignou.samarth.edu.in या onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं। फॉर्म जमा करने से पहले अपने कोर्स और निजी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
अगर कोई छात्र इस बढ़ी हुई तारीख तक री-रजिस्ट्रेशन नहीं करता है, तो उसका प्रोग्राम फ्रीज हो सकता है। ऐसी स्थिति में छात्र को पूरा एक शैक्षणिक सत्र गंवाना पड़ेगा। साथ ही, वह स्टडी मटेरियल नहीं ले पाएगा, असाइनमेंट जमा नहीं कर पाएगा और दिसंबर 2026 की टर्म-एंड परीक्षा (TEE) में भी नहीं बैठ सकेगा।
यूनिवर्सिटी के सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। इसका मकसद छात्रों को तकनीकी दिक्कतों या अन्य कारणों से सेमेस्टर ड्रॉप होने से बचाना है। जिन छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है, वे मदद के लिए अपने नजदीकी IGNOU रीजनल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।