Delhi: अप्रैल महीने से ही भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बाहर निकलते ही तपिश महसूस हो रही है और ऐसे में लोग राहत के लिए AC का सहारा ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजली बचाने और सेहत को ठी
Delhi: अप्रैल महीने से ही भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बाहर निकलते ही तपिश महसूस हो रही है और ऐसे में लोग राहत के लिए AC का सहारा ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजली बचाने और सेहत को ठीक रखने के लिए AC का तापमान कितना होना चाहिए। सरकार और विशेषज्ञों ने इसके लिए कुछ खास गाइडलाइन्स जारी की हैं।
अलग-अलग शहरों के लिए कितना रखें AC का तापमान
भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग होता है, इसलिए AC की सेटिंग भी अलग होनी चाहिए। विशेषज्ञों ने शहरों के हिसाब से यह सुझाव दिए हैं:
| शहर/क्षेत्र |
सुझाया गया तापमान |
खास बात |
| Delhi (उत्तर भारत) |
दिन में 25°C, रात में 24°C |
सूखी गर्मी से बचाव और कंप्रेसर पर कम दबाव |
| Mumbai (पश्चिम भारत) |
25°C |
ह्यूमिडिटी कम करने के लिए dehumidifier का इस्तेमाल करें |
| Bengaluru (दक्षिण भारत) |
25-26°C |
मध्यम मौसम के हिसाब से पर्याप्त कूलिंग |
| Kolkata (पूर्वी भारत) |
24-25°C |
हवा के संचार के लिए साथ में Ceiling Fan चलाएं |
BEE और सरकार के नए नियम क्या हैं
Bureau of Energy Efficiency (BEE) ने सलाह दी है कि AC को 24°C से 26°C के बीच चलाना सबसे सही है। इसी वजह से अब सभी स्टार-लेबल वाले AC में डिफ़ॉल्ट तापमान 24°C रखा जा रहा है। सरकार अब AC की रेंज को 20°C से 28°C के बीच सीमित करने की योजना बना रही है, ताकि कोई भी इसे 20°C से नीचे सेट न कर सके। इससे बिजली की खपत कम होगी और पावर ग्रिड पर बोझ घटेगा। बताया गया है कि तापमान में हर 1°C की बढ़ोतरी से बिजली की खपत में 6% की कमी आती है।
सेहत और बिजली बचाने के लिए जरूरी टिप्स
डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत ज्यादा ठंडक से त्वचा का सूखापन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। शरीर के लिए 25°C का तापमान सबसे आरामदायक होता है। IMD ने 26 अप्रैल तक हीटवेव के लिए Yellow Alert जारी किया है, जिसमें दिल्ली-NCR का तापमान 43°C तक जा सकता है। ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखें, AC की सीधी हवा से बचें और समय-समय पर मशीन की सर्विस करवाते रहें।