Hyderabad के फतेह नगर में फल विक्रेता और दादी चला रहे थे गांजा नेटवर्क, 29 ग्राहक गिरफ्तार

Telangana: हैदराबाद के फतेह नगर इलाके में पुलिस ने गांजे के एक बड़े रिटेल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क को एक फल बेचने वाला व्यक्ति और उसकी 78 साल की दादी अपने घर से ही चला रहे थे।

Telangana: हैदराबाद के फतेह नगर इलाके में पुलिस ने गांजे के एक बड़े रिटेल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क को एक फल बेचने वाला व्यक्ति और उसकी 78 साल की दादी अपने घर से ही चला रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से 29 ग्राहकों को हिरासत में लिया है।

यह पूरी कार्रवाई EAGLE फोर्स, साइबरबाद और हैदराबाद नारकोटिक्स पुलिस ने मिलकर की। पुलिस को EAGLE फोर्स की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1908 पर कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई। एक स्पेशल टीम ने इलाके में निगरानी रखी और पाया कि बड़ी संख्या में लोग गांजा खरीदने वहां पहुंच रहे थे।

निगरानी के बाद पुलिस ने छापेमारी की और इस अवैध कारोबार को खत्म किया। बताया गया है कि हैदराबाद के अलग-अलग हिस्सों से लोग रोजाना यहां गांजा खरीदने आते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों और ग्राहकों को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।