Howrah-Natesar Special Train शुरू, भागलपुर, किउल और राजगीर होकर चलेगी; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar/West Bengal: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भागलपुर, किउल, मोकामा, बिहारशरीफ और राजगीर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होक

Bihar/West Bengal: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भागलपुर, किउल, मोकामा, बिहारशरीफ और राजगीर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस सेवा से उन लोगों को काफी मदद मिलेगी जो इन रूटों पर सफर करते हैं।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 03029 और 03030 के रूप में यह सेवा दोनों दिशाओं में कुल 79-79 फेरे लगाएगी। टिकट बुकिंग की तारीखों के बारे में रेलवे जल्द ही आधिकारिक जानकारी देगा।

ट्रेन का शेड्यूल और समय-सारणी

ट्रेन विवरण दिन और समय प्रमुख ठहराव
हावड़ा-नटेसर स्पेशल (03029) सोमवार, बुधवार, शनिवार (रात 10:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान) भागलपुर (6:20 AM), सुल्तानगंज (6:53 AM), किउल (9:20 AM), मोकामा (10:14 AM), बिहारशरीफ (11:46 AM), राजगीर (12:30 PM)
नटेसर-हावड़ा स्पेशल (03030) मंगलवार, गुरुवार, रविवार (दोपहर 1:55 बजे नटेसर से प्रस्थान) राजगीर (2:20 PM), बिहारशरीफ (3:03 PM), मोकामा (4:28 PM), किउल (5:25 PM), भागलपुर (8:00 PM)

यह ट्रेन 10 अगस्त 2026 से शुरू होकर 8 फरवरी 2027 तक चलेगी। इसमें कुल 14 कोच लगाए गए हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियां दी गई हैं।

  • 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC)
  • 7 शयनयान श्रेणी (Sleeper)
  • 4 साधारण श्रेणी (General)
  • 2 एसएलआर (Siting cum Luggage)

मार्ग की बात करें तो यह ट्रेन बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे स्टेशनों पर भी रुकेगी।