Bab Al Mandeb जलडमरूमध्य में कार्गो शिप पर हमला, 3 क्रू मेंबर्स की मौत
World: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को Bab Al Mandeb जलडमरूमध्य में एक डेक कार्गो शिप पर हमला किया। इस हमले में जहाज पर सवार तीन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। यमन के कोस्ट गार्ड और सैन्य अधिकारियों ने मरने वा
World: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को Bab Al Mandeb जलडमरूमध्य में एक डेक कार्गो शिप पर हमला किया। इस हमले में जहाज पर सवार तीन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। यमन के कोस्ट गार्ड और सैन्य अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मरने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं। यह मिसाइल हमला पूर्वी ताइज प्रांत से किया गया था। सरकारी प्रसारक Al-Jumhuriya TV, Al Arabiya और Al Hadath ने भी इस घटना की रिपोर्ट दी है।
समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने Reuters को बताया कि रेड सी में एक कार्गो शिप को निशाना बनाया गया था। हालांकि जहाज के मालिक और उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसे सऊदी अरब के स्वामित्व वाला जहाज या ‘TIHAMAH’ बताया गया है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हूती समूह रेड सी और Bab al-Mandeb जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में व्यापारिक जहाजों को धमकी दे रहा है। पिछले महीने सऊदी अरब द्वारा यमन पर किए गए हमलों के बाद हूती सेना ने सऊदी जहाजों की नाकेबंदी की थी और मिसाइल व ड्रोन हमलों की शुरुआत की थी। इस हमले के बाद हूती समूह की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।