Bhagalpur में खुला Himalaya Wellness Center का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम, सैंडिस कंपाउंड के सामने अब मिलेंगे आयुर्वेदिक उत्पाद
Bhagalpur: भागलपुर के लोगों के लिए स्वास्थ्य और सुंदरता से जुड़ी अच्छी खबर है। शहर में देश के भरोसेमंद आयुर्वेदिक ब्रांड Himalaya का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम खुल गया है। यह शोरूम तिलकामांझी रोड पर ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड क
Bhagalpur: भागलपुर के लोगों के लिए स्वास्थ्य और सुंदरता से जुड़ी अच्छी खबर है। शहर में देश के भरोसेमंद आयुर्वेदिक ब्रांड Himalaya का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम खुल गया है। यह शोरूम तिलकामांझी रोड पर ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड के ठीक सामने शुरू किया गया है।
यह स्टोर लालबाग इलाके के नवाब कॉलोनी, वार्ड नंबर 9 में सैंडिस कंपाउंड के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित है। यहाँ ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर्बल, आयुर्वेदिक और वेलनेस से जुड़े कई उत्पाद मिलेंगे। स्टोर में फार्मास्यूटिकल्स, पर्सनल केयर, बेबी केयर, वेलनेस और एनिमल हेल्थ से संबंधित सामान उपलब्ध कराया गया है।
जिस सैंडिस कंपाउंड के सामने यह शोरूम खुला है, उसे स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है। इसके संचालन के लिए एक एजेंसी का चुनाव भी हो चुका है, जो यहाँ के पार्क, कैफेटेरिया और खेल सुविधाओं को फिर से शुरू करने का काम करेगी।