Himachal और Delhi समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने हिमाचल के लिए जारी किया Orange Alert
Himachal Pradesh/Delhi: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली में अगले कुछ दि
Himachal Pradesh/Delhi: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 19 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर 20 से 22 जुलाई के दौरान मिड-हिल्स वाले इलाकों में ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को लैंडस्लाइड, अचानक आने वाली बाढ़ और जलभराव से सावधान रहने को कहा है। प्रशासन ने सलाह दी है कि लोग नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।
वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां 18 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 जुलाई को दिल्ली और आसपास के राज्यों में बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। हालांकि 17 और 18 जुलाई को दिल्ली में उमस और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, जिसके बाद इसमें 4 से 5 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। 19 जुलाई के बाद से हल्की बारिश और तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।