UP, Bihar, MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से यातायात बाधित
UP/Delhi: देशभर में बारिश का दौर जारी है जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश
UP/Delhi: देशभर में बारिश का दौर जारी है जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से कई शहरों की सड़कें पानी में डूब गई हैं और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
देश की राजधानी Delhi के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। IMD ने भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलर्ट है, जिसमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार सुबह Noida और Ghaziabad समेत 50 जिलों में बारिश हुई, जिससे Noida की सड़कों पर पानी भर गया और Ghaziabad में सड़क धंसने की खबर आई। बुलंदशहर में तो पानी लोगों के घरों और दुकानों के अंदर तक घुस गया।
मध्यप्रदेश में भी बारिश का कहर दिख रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में खजुराहो में 4.4 इंच और मंडला में 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भिंड में 134 मिमी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। गुजरात के सूरत में मूसलाधार बारिश से 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जहां कुछ ही घंटों में 13 से 14 इंच बारिश हुई और समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया।
पहाड़ी राज्यों में भी हालात खराब हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में NH 707ए पर भूस्खलन हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।