Delhi, UP, Bihar समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Delhi/NCR: देशभर में मानसून की बारिश ने काफी असर दिखाया है। दिल्ली और गुरुग्राम में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से ट्रैफिक जाम लगा रहा और लोगों को आने-जान

Delhi/NCR: देशभर में मानसून की बारिश ने काफी असर दिखाया है। दिल्ली और गुरुग्राम में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से ट्रैफिक जाम लगा रहा और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आईं।

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की गति 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। तेज आंधी की वजह से बड़े पेड़ गिरने का खतरा है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि भारी बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे अगले तीन दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश होगी। 8 अगस्त को ओडिशा में बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है, जहां हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।