Bihar, UP समेत MP और CG में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार के 9 जिलों में Red Alert जारी
Bihar/UP/MP/CG: उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बिहार के कई जिलों म
Bihar/UP/MP/CG: उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी के कई इलाकों में बाढ़ का पानी स्कूलों और घरों में घुस चुका है।
बिहार में स्थिति काफी गंभीर है, जहां 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और बेगूसराय में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा है। गंडक, कमला और बागमती जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। पटना और मुजफ्फरपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और बेगूसराय के बजनी मोहल्ला में 60 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है।
उत्तर प्रदेश में भी हालात खराब हैं, जहां 45 जिले बाढ़ और बारिश की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद के 40 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है, वहीं भारी बारिश की वजह से कौशांबी और प्रयागराज में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रयागराज और वाराणसी के करीब 402 गांवों में बाढ़ आई हुई है और अब तक 343 मकान गिर चुके हैं। मीरजापुर और सोनभद्र में बिजली गिरने से दो लोगों की जान गई है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून का असर दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में कई गांवों का संपर्क टूट गया है और नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना गहरा अवदाब अब मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में वहां तेज बारिश की उम्मीद है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।