Finance : HDFC Bank ने अपने सिस्टम में सुधार के लिए मेंटेनेंस का फैसला लिया है। इस वजह से 11 अप्रैल 2026 को बैंक की कई डिजिटल सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देशभर के ग्राहकों को बैंकिंग ट्
Finance : HDFC Bank ने अपने सिस्टम में सुधार के लिए मेंटेनेंस का फैसला लिया है। इस वजह से 11 अप्रैल 2026 को बैंक की कई डिजिटल सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देशभर के ग्राहकों को बैंकिंग ट्रांजेक्शन में दिक्कत आ सकती है।
कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद और क्या है समय
बैंक ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को रात 02:30 बजे से सुबह 06:30 बजे तक (कुल 4 घंटे) सिस्टम मेंटेनेंस चलेगा। इस दौरान नीचे दी गई सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी:
- NetBanking और मोबाइल App का इस्तेमाल
- खाते और डिपॉजिट से जुड़ी जानकारी
- Funds transfer (UPI, NEFT, IMPS, RTGS)
- ऑनलाइन पेमेंट और अन्य अकाउंट ट्रांजेक्शन
UPI और डेबिट कार्ड के लिए क्या नियम रहेंगे
सुबह 05:00 बजे से 06:30 बजे के बीच ग्राहक अपने अकाउंट बैलेंस के हिसाब से UPI ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। हालांकि, डेबिट कार्ड के लिए 5,000 रुपये अलग रखे जाएंगे। ग्राहक डेबिट कार्ड से कैश निकालने, ऑनलाइन पेमेंट या दुकान पर पेमेंट के लिए अधिकतम 5,000 रुपये तक का इस्तेमाल कर पाएंगे।
पेमेंट के लिए क्या है विकल्प
बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि पेमेंट और मनी ट्रांसफर के लिए Zapp Account (पुराना PayZapp Wallet) का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है। इसके अलावा, Forex Prepaid Cards के लिए भी उसी समय अपग्रेड का काम चलेगा, जिससे नेटबैंकिंग के जरिए कार्ड लोड करना बंद रहेगा, लेकिन ATM और POS मशीन पर कार्ड काम करता रहेगा।