Hazaribagh में 70 लाख की अवैध शराब जब्त, बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार

Jharkhand/Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बरकट्ठा इलाके में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस शराब को एक ट्रक के जरिए बिहार ले जाया जा रहा

Jharkhand/Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बरकट्ठा इलाके में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस शराब को एक ट्रक के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।

यह पूरी कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बिहार पुलिस और बरकट्ठा पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कोशमा गांव में झारखंड होटल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (पंजीकरण संख्या UK 18 CA 6133) की तलाशी ली, जिसमें कुल 935 कार्टन अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शराब की खेप को जब्त कर लिया है।

इस मामले में बरही DSP राधा प्रेम किशोर, SDO जोहान टुडू और पुलिस इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी जैसे बड़े अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी शराब जब्ती है। पुलिस अब गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी के पीछे काम करने वाले पूरे नेटवर्क और शराब के असली स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।