Haryana में दिल्ली से बावल जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह

Haryana/Rewari: दिल्ली से बावल की तरफ जा रहे एक ट्रक में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। जानक

Haryana/Rewari: दिल्ली से बावल की तरफ जा रहे एक ट्रक में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना धारूहेड़ा इलाके के सांगवाड़ी फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन पर हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।