Haryana Roadways की गुरुग्राम से लखनऊ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, किराया और पूरा रूटमैप देखें
Haryana/Gurugram : हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। विभाग ने गुरुग्राम से लखनऊ के बीच एक विशेष बस सेवा शुरू की है। इस नई सेवा का नया टाइम टेबल 3 अगस्त, 2026 को जारी किया गया है, जिससे अब यात्रियों क
Haryana/Gurugram : हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। विभाग ने गुरुग्राम से लखनऊ के बीच एक विशेष बस सेवा शुरू की है। इस नई सेवा का नया टाइम टेबल 3 अगस्त, 2026 को जारी किया गया है, जिससे अब यात्रियों का सफर पहले से आसान हो जाएगा।
हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम द्वारा संचालित यह बस सेवा कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। विभाग ने यह नियम बनाया है कि अगर यात्री सीधे गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे हैं, तो बस पलवल और मथुरा बाईपास के रास्ते निकलेगी।
इस बस सेवा का रूट काफी विस्तृत है। बस गुरुग्राम से चलकर पलवल, मथुरा, आगरा, टुन्डला, फिरोजाबाद, सिरसागंज, इटावा, औरेया, सिकंदरा, रानिंया, उन्नाव और नवाबगंज होते हुए कानपुर और फिर लखनऊ पहुंचेगी।
| स्थान | समय (प्रस्थान/आगमन) |
|---|---|
| गुरुग्राम | सुबह 5:30 बजे (प्रस्थान) |
| पलवल | सुबह 7:00 बजे (प्रस्थान) |
| आगरा | सुबह 9:30 बजे (प्रस्थान) |
| कानपुर | शाम 3:30 बजे (आगमन) |
| लखनऊ | शाम 5:45 बजे (आगमन) |
| किराया | ₹810 प्रति यात्री |
बता दें कि इस रूट पर पहले से भी कई निजी बसें और हरियाणा रोडवेज की सामान्य सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग किराया और बस के विकल्प मिलते हैं।