Haryana के 80 साल के बुजुर्ग ने Australia में 18 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, आसमान में लहराया तिरंगा
Haryana: कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव बात्ता के रहने वाले 80 वर्षीय चूहड़ सिंह ने दुनिया को दिखा दिया कि हौसले के आगे उम्र महज एक नंबर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर अपनी बहादु
Haryana: कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव बात्ता के रहने वाले 80 वर्षीय चूहड़ सिंह ने दुनिया को दिखा दिया कि हौसले के आगे उम्र महज एक नंबर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। चूहड़ सिंह ने इस साहसिक कदम से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
चूहड़ सिंह अपने पोते अंकित के साथ दो महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। वहां स्काईडाइविंग का रोमांच देखकर उन्होंने भी छलांग लगाने की इच्छा जताई। मेडिकल जांच में फिट पाए जाने के बाद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ विमान से छलांग लगाई। करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग 60 सेकेंड तक फ्री-फॉल करते हुए उन्होंने इस रोमांच का आनंद लिया।
इस पूरे सफर की सबसे खास बात यह रही कि चूहड़ सिंह ने स्काईडाइविंग के दौरान अपना पारंपरिक सफेद कुर्ता पहना था और आसमान में भारत का तिरंगा लहराया। उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यह उनका पहला अनुभव नहीं था, इससे पहले वे पंजाब के पटियाला एयरफील्ड में 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर चुके हैं।
पोते अंकित ने बताया कि उनके दादाजी ने पूरी जिंदगी खेती-किसानी में कड़ी मेहनत की है, इसलिए अब वे उन्हें दुनिया घुमाकर खुशियां देना चाहते हैं। देसी खानपान और सादे जीवन जीने वाले चूहड़ सिंह का यह जज्बा आज युवाओं और बुजुर्गों के लिए प्रेरणा बन गया है।