Hardoi में थाने के अंदर युवती हुई बेहोश, लखनऊ KGMU रेफर

Hardoi: जिले के संडी पुलिस स्टेशन में एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान युवती बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत लखनऊ के KGMU अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबि

Hardoi: जिले के संडी पुलिस स्टेशन में एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान युवती बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत लखनऊ के KGMU अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बहादुरपुर गांव में कृष्णपाल की बेटी अंकिता और जयवीर सिंह की बेटी पार्वती के बीच मंदिर परिसर के पास किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मारपीट के मामले में पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई शुरू की थी। इसी दौरान युवती की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया है।