Hardoi में किशोर गुटखा फैक्ट्री पर CGST का छापा, लखनऊ से आई टीम घंटों से खंगाल रही दस्तावेज

Hardoi: हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अवस्थी जर्दा समूह की किशोर गुटखा फैक्ट्री पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ से पहुंची अधिकारियों की टीम ने रविवार, 12 जुलाई 2026 को फैक्ट

Hardoi: हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अवस्थी जर्दा समूह की किशोर गुटखा फैक्ट्री पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ से पहुंची अधिकारियों की टीम ने रविवार, 12 जुलाई 2026 को फैक्ट्री में छापा मारा। टीम पिछले कई घंटों से फैक्ट्री के भीतर वित्तीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और बाहरी लोगों के अंदर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही CGST टीम की छापेमारी की खबर फैली, फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में कर्मचारी पिछले दरवाजे से बाहर भाग निकले। इस भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने की चर्चा है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अवस्थी जर्दा समूह की इस फैक्ट्री का यह कोई पहला छापा नहीं है। इससे पहले भी आयकर विभाग और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने यहां जांच की है। मार्च 2022 में भी टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर जीएसटी विभाग ने यहां छापेमारी की थी। फैक्ट्री के मालिक सुधीर अवस्थी और प्रवीण अवस्थी बताए जाते हैं, लेकिन फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन या CGST विभाग की तरफ से इस कार्रवाई के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।