Hardoi में संदिग्ध हालत में मिली हाईस्कूल की छात्रा, गले पर चोट के निशान, लखनऊ रेफर

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली है। किशोरी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना गांव स

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली है। किशोरी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना गांव से करीब 500 मीटर दूर एक बाग में हुई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा गुरुवार शाम को गांव में एक तेरहवीं के कार्यक्रम में गई थी, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह आस्तीकन-ताजपुर मार्ग पर एक बाग में अचेत अवस्था में पाई गई। छात्रा के गले पर फंदा लगाने जैसे चोट के निशान मिले हैं। उसे तुरंत सीएचसी भरावन ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सीओ संडीला संतोष सिंह उसे लखनऊ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। छात्रा के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि किसी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया और फिर उसे इस हालत में छोड़ दिया।

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा के पास एक कीपैड वाला मोबाइल फोन था और उसकी किसी युवक के साथ नजदीकियां थीं। आशंका जताई जा रही है कि वह गुरुवार रात अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बात न बनने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, एडिशनल एसपी सुबोध गौतम ने स्पष्ट किया कि मामला संदिग्ध है और छात्रा के बयान व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।