Hardoi में भाई की डांट से नाराज 13 साल की किशोरी ने किया सुसाइड का प्रयास, लखनऊ रेफर
Hardoi: हरदोई के बिलग्राम इलाके के डभा गांव में एक 13 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने भाई की डांट से नाराज थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, समय रहते परिवार के ल
Hardoi: हरदोई के बिलग्राम इलाके के डभा गांव में एक 13 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने भाई की डांट से नाराज थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, समय रहते परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के समय किशोरी की छोटी बहन ने काफी सूझबूझ दिखाई और तुरंत शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए Lucknow रेफर कर दिया है।
किशोरी की मां सुशीला ने बताया कि उनके पति मंगतराम का पांच साल पहले बीमारी की वजह से निधन हो गया था। फिलहाल परिवार इस हादसे से सदमे में है और लखनऊ में किशोरी के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है।