Hardik Pandya ने मुंबई छोड़ा, Bengaluru में BCCI सेंटर के पास लिया घर, अब यहीं से करेंगे ट्रेनिंग
Karnataka: भारतीय ऑलराउंडर Hardik Pandya ने अपनी ट्रेनिंग के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। वह अब मुंबई छोड़कर पूरी तरह से Bengaluru शिफ्ट हो गए हैं। हार्दिक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के पास शहर के बाहरी इलाके में
Karnataka: भारतीय ऑलराउंडर Hardik Pandya ने अपनी ट्रेनिंग के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। वह अब मुंबई छोड़कर पूरी तरह से Bengaluru शिफ्ट हो गए हैं। हार्दिक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के पास शहर के बाहरी इलाके में एक घर किराए पर लिया है, ताकि वह अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दे सकें।
दरअसल, हार्दिक को हाल ही में चोट का सामना करना पड़ा है। 10 जून 2026 को उन्हें लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्प्रेन (quadriceps sprain) की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा था। यह चोट उन्हें उसी समय लगी जब वह 2 जून से CoE में अपनी फिटनेस चेकअप और रिहैब के लिए आए हुए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि मुंबई से रोज ट्रेनिंग के लिए आना-जाना काफी मुश्किल था, इसलिए हार्दिक ने बेंगलुरु में ही बसने का फैसला किया है।
हार्दिक Pandya पहले ऐसे एक्टिव भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने CoE को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाया है। आमतौर पर खिलाड़ी यहाँ सिर्फ चोट ठीक करने या नेशनल कैंप के लिए आते हैं, लेकिन हार्दिक अपने करियर के बाकी समय के लिए यहीं से अभ्यास करेंगे। वह अगले 5 से 6 साल तक भारत के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक, उनकी चोट गंभीर नहीं है और मेडिकल स्टाफ ने उन्हें कुछ दिनों तक ज्यादा वजन उठाने या दबाव डालने से मना किया है। वह CoE के फिजियो और ट्रेनर्स की देखरेख में अपनी रिकवरी जारी रखेंगे। इसके साथ ही हार्दिक अपनी निजी फिजियो और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच को भी साथ रखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान नेट बॉलर्स का खर्च वह अपनी जेब से उठा रहे हैं।