Gurugram में Thar चलाने वाली महिला ने घरेलू सहायिका को कुचला, शरीर को वापस पार्किंग में रखने का आरोप

Haryana/Gurugram: सेक्टर 67 की Ansal Versalia सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ड्राइवर ने अपनी Mahindra Thar से एक घरेलू सहायिका को कुचल दिया। आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी महिला ने मृतका

Haryana/Gurugram: सेक्टर 67 की Ansal Versalia सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ड्राइवर ने अपनी Mahindra Thar से एक घरेलू सहायिका को कुचल दिया। आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी महिला ने मृतका के शरीर को वापस उसी जगह लाकर रख दिया जहाँ हादसा हुआ था।

यह घटना 14 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 2:00 से 2:20 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान 57 साल की गुड्डी देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली थीं और भोंडसी में रहती थीं। वह इसी सोसाइटी में काम करती थीं और काम खत्म करने के बाद पार्किंग एरिया में सो रही थीं। इसी दौरान चौथी मंजिल पर रहने वाली एक महिला, जिसकी पहचान नीतू के रूप में हुई है, ने अपनी लाल रंग की Thar को रिवर्स करते समय गुड्डी देवी को कुचल दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ड्राइवर घबरा गई और उसने एक दूसरी SUV गाड़ी से घायल महिला को सेक्टर 68 के एक प्राइवेट अस्पताल पहुँचाया। जब डॉक्टरों ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया, तो आरोपी महिला कथित तौर पर शव को वापस सोसाइटी ले आई और उसे उसी जगह रख दिया जहाँ दुर्घटना हुई थी। इस दौरान उसने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही मृतका के परिवार को खबर की।

पुलिस ने इस मामले में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना में इस्तेमाल हुई Mahindra Thar को जब्त कर लिया है। सोसाइटी के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना का सही क्रम पता चल सके।

इस घटना के बाद गुड्डी देवी के रिश्तेदारों और अन्य घरेलू सहायकों ने आरोपी महिला के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।