Gurugram में रोहिंग्या की तलाश के दौरान बिहार के 24 संदिग्ध मिले, पुलिस ने गृह विभाग को भेजी लिस्ट

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम पुलिस शहर में छिपे रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश कर रही थी, लेकिन इस दौरान उन्हें बिहार के दो दर्जन संदिग्ध लोग मिले हैं। पुलिस ने इन सभी की एक लिस्ट तैयार कर ली है और इसे आगे की कार्रवाई के लि

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम पुलिस शहर में छिपे रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश कर रही थी, लेकिन इस दौरान उन्हें बिहार के दो दर्जन संदिग्ध लोग मिले हैं। पुलिस ने इन सभी की एक लिस्ट तैयार कर ली है और इसे आगे की कार्रवाई के लिए गृह विभाग को भेज दिया है।

पुलिस का यह अभियान पिछले एक महीने से लगातार चल रहा है। इसी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शहर के अलग-अलग इलाकों में बिहार के 24 संदिग्ध व्यक्ति रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में नहीं लिया है, बल्कि उनकी निगरानी की जा रही है।

अब इन संदिग्धों के पास मौजूद दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) शुरू कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ये लोग शहर में किस मकसद से आए हैं और इनके कागजात सही हैं या नहीं। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुलिस तय करेगी कि उनके खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई करनी है।