Gurugram में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़, 4 शूटर ढेर, लंदन से चल रहा था पूरा खेल

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और दीपक नंदल गैंग के बीच हुई एक बड़ी मुठभेड़ में चार कथित शूटर मारे गए हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी घटना एक बिजनेसमैन के घर पर हमले और वसूली की साजिश से जु

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और दीपक नंदल गैंग के बीच हुई एक बड़ी मुठभेड़ में चार कथित शूटर मारे गए हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी घटना एक बिजनेसमैन के घर पर हमले और वसूली की साजिश से जुड़ी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

घटना गुरुवार रात की है जब क्राइम ब्रांच की टीमों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बिजनेसमैन विशाल बेरी के घर के पास घेराबंदी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे और सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार बदमाशों की मौत हो गई और पांचवां अस्पताल में भर्ती है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नंदल के लिए काम कर रहे थे। आरोपियों ने बिजनेसमैन के घर और आसपास की इमारतों पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने मौके से पांच आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें तीन विदेशी हथियार शामिल हैं। साथ ही 50 से ज्यादा खाली कारतूस और जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

इस वारदात में इस्तेमाल हुई काली स्कॉर्पियो गाड़ी रोहतक से किराए पर ली गई थी। पहचान छुपाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट पर काला टेप लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि यह गाड़ी पिछले 4 साल में तीन बार मालिकों के हाथों से बदली है।

मारे गए आरोपियों की पहचान दीपा उर्फ संदीप (फतेहाबाद), आर्यन (रोहतक), अंकित (रोहतक) और नितिन (रोहतक) के रूप में हुई है। वहीं शिवम (नूह) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संदीप पर पहले से 14 केस दर्ज थे। हालांकि, कुछ परिवारों ने दावा किया है कि उनके बेटे गैंगस्टर्स से नहीं जुड़े थे और कुछ नाबालिग थे, लेकिन पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।