Gurugram में मुठभेड़ के बाद दीपक नंडल गैंग के 4 सदस्य ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में दीपक नंडल गैंग के 4 सदस्य मारे गए और एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में क्राइम

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में दीपक नंडल गैंग के 4 सदस्य मारे गए और एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में क्राइम ब्रांच के 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप तुरण ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश एक Scorpio गाड़ी में सवार होकर घूम रहे हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो बदमाश एक कारोबारी के घर पर फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने और सरेंडर करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अपनी जान बचाने और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गैंग के 4 सदस्य मारे गए।

पुलिस के मुताबिक, जिस कारोबारी के घर यह घटना हुई, उसे विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नंडल की तरफ से फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थीं। आशंका है कि बदमाश या तो रंगदारी वसूलने आए थे या लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। गैंग लीडर दीपक नंडल के बारे में माना जा रहा है कि वह फिलहाल लंदन से अपना नेटवर्क चला रहा है और गुरुग्राम में रंगदारी व फायरिंग जैसी वारदातों में शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी (क्राइम) हितेश यादव और डीसीपी (ईस्ट) संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस कमिश्नर शिबास कबीरज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। घायल पुलिसकर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब मारे गए बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियारों की जांच कर रही है।