Gurugram के Kingdom of Dreams में लगी भीषण आग, HSVP ने अब इसे आपराधिक साजिश बताकर FIR की मांग की
Haryana/Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित मशहूर कल्चरल हब Kingdom of Dreams (KOD) में 13 मार्च 2025 की सुबह भीषण आग लग गई। इस आग ने परिसर के ‘Culture Gully’ हिस्से को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे वहां मौ
Haryana/Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित मशहूर कल्चरल हब Kingdom of Dreams (KOD) में 13 मार्च 2025 की सुबह भीषण आग लग गई। इस आग ने परिसर के ‘Culture Gully’ हिस्से को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे वहां मौजूद भारतीय कलाकृतियां और सजावट राख हो गई। गनीमत रही कि परिसर पहले से सील था और अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग इतनी भयानक थी कि गर्मी की वजह से कल्चर गली की फाइबर और मेटल से बनी छत और एक साइड की दीवार गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 29, उद्योग विहार, भीम नगर, IMT मानेसर और सेक्टर 37 जैसे अलग-अलग फायर स्टेशनों से 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों को बंद गेट तोड़कर अंदर घुसना पड़ा और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले धुंआ देखा और पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।
इस घटना के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने गुरुग्राम पुलिस से इस आग को ‘क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी’ यानी आपराधिक साजिश मानकर जांच करने की मांग की है। HSVP का कहना है कि 2022 में ही इस प्रॉपर्टी की बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे, इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है। अधिकारियों का शक है कि यह काम किसी शरारती तत्व या असामाजिक तत्वों का हो सकता है।
गौरतलब है कि HSVP ने 107-108 करोड़ रुपये के बकाये और 100 करोड़ रुपये के जुर्माने की वजह से 15 जुलाई 2022 को Kingdom of Dreams का लीज एग्रीमेंट रद्द कर इसे सील कर दिया था। सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि HSVP की शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जाएगी। यह इस परिसर में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है, इससे पहले 26 जुलाई 2023 को बेसमेंट में भी आग लगी थी।