Gurugram-Dwarka Expressway की टनल में चलती कार में लगी आग, स्मार्ट सिस्टम ने 12 मिनट में बचाया बड़ा हादसा

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना की वजह से पूरी टनल में घना धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनी

Haryana/Gurugram: गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना की वजह से पूरी टनल में घना धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कार के ओवरहीट होने या इंजन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। जैसे ही आग लगी, टनल का स्मार्ट फायर सेफ्टी सिस्टम अपने आप चालू हो गया। इस सिस्टम में लगे ऑटोमैटिक सेंसर, स्प्रिंकलर और जेट पंखों ने तेजी से काम किया और महज 12 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि टनल जैसे बंद रास्ते में अगर यह सिस्टम काम नहीं करता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम टनल के एंट्री और एग्जिट गेट पर तैनात थी, जिन्होंने तुरंत दिल्ली फायर सर्विस को खबर दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। धुएं की वजह से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसके बाद टनल के प्रवेश द्वार पर वाहनों को रोका गया और अंदर फंसे वाहनों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। NHAI ने जल चुकी कार को हटाकर यातायात को फिर से सामान्य कर दिया है। पुलिस और हाईवे अथॉरिटी की तकनीकी टीम अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगने की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।