Gurgaon में खूनी मुठभेड़, लंदन से जुड़े तार; 4 बदमाशों की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल
Haryana/Gurgaon: गुड़गांव के सुशांत लोक फेज 2 में गुरुवार रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें चार बदमाशों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी घटना लगभग 40 मिनट तक चली जिसमें 60 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। पुलिस
Haryana/Gurgaon: गुड़गांव के सुशांत लोक फेज 2 में गुरुवार रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमें चार बदमाशों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी घटना लगभग 40 मिनट तक चली जिसमें 60 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक यह शहर के इतिहास की सबसे बड़ी मुठभेड़ में से एक है।
यह पूरा मामला बिजनेसमैन Vishal Beri से जुड़े रंगदारी के विवाद से जुड़ा है। उन्हें विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से धमकियां मिल रही थीं। क्राइम ब्रांच की टीमों को पिछले एक हफ्ते से सूचना थी कि शहर में कुछ बड़ी वारदात हो सकती है, इसलिए पुलिस पहले से ही अलर्ट थी और निगरानी रख रही थी।
पुलिस ने बताया कि हमलावर एक किराए की काली Mahindra Scorpio में आए थे, जिसकी नंबर प्लेट पर मास्क लगा था। जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी लॉन्ग रेंज हथियारों का इस्तेमाल किया। इस गोलीबारी में कांस्टेबल Manjeet Singh, Shamsher Singh और ASI Sunil Kumar घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस कमिश्नर Shibas Kabiraj और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से पांच पिस्टल बरामद हुई हैं, जिनमें से तीन विदेशी मेड हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड Deepak Nandal है, जो लंदन से इस हमले को ऑपरेट कर रहा था।
घटनास्थल पर FSL और क्राइम सीन टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां से आए और इस गैंग को स्थानीय स्तर पर किन लोगों ने मदद दी। सुशांत लोक फेज 2 इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि लोग सुरक्षित महसूस करें।