Gurgaon में सोसाइटी की बालकनी गिरी, बाल-बाल बचीं दो स्कूली छात्राएं

Haryana/Gurgaon: गुड़गांव के सेक्टर 37C स्थित Imperia Esfera सोसाइटी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टावर E की दूसरी मंजिल की एक बालकनी अचानक गिर गई, जिससे नीचे खड़ी दो स्कूली छात्राएं मलबे की चपेट

Haryana/Gurgaon: गुड़गांव के सेक्टर 37C स्थित Imperia Esfera सोसाइटी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टावर E की दूसरी मंजिल की एक बालकनी अचानक गिर गई, जिससे नीचे खड़ी दो स्कूली छात्राएं मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

यह घटना 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:15 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने मामले की जाँच और निरीक्षण शुरू कर दिया है। सोसाइटी के निवासी इस घटना के बाद काफी डरे हुए हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

डेवलपर Imperia Structures Limited के CEO अमृत पाल सिंह ने बताया कि जिस बालकनी का हादसा हुआ, वह कंपनी के कब्जे में थी और उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। उन्होंने इस हादसे का कारण बहुत भारी बारिश को बताया, जिससे मरम्मत वाला हिस्सा कमजोर हो गया और गिर गया।

दूसरी तरफ, RWA के अध्यक्ष हेमंत कुमार और पूर्व अध्यक्ष रिंकी सिंह ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोसाइटी में निर्माण की गुणवत्ता खराब है, पजेशन में देरी हुई और बुनियादी सुविधाओं की कमी है। हेमंत कुमार ने बताया कि बालकनी गिरने से एक पिलर को नुकसान पहुँचा है, जिससे पूरे टावर की मजबूती पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने और DTP विभाग से जाँच कराने की बात कही है।

सोसाइटी के निवासी अब मांग कर रहे हैं कि Department of Town and Country Planning (DTCP) और अन्य सरकारी एजेंसियां सोसाइटी के सभी टावरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करें, ताकि यह पता चल सके कि कहीं और भी ऐसी खामियां तो नहीं हैं। बता दें कि पिछले महीने भी निवासी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।