Gurgaon में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर दीपक नंदल फिर पुलिस के निशाने पर, 4 शूटर ढेर

Haryana/Gurgaon: गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में दीपक नंदल गैंग के चार शूटर मारे गए। इस दौरान एक शूटर घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस कार

Haryana/Gurgaon: गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में दीपक नंदल गैंग के चार शूटर मारे गए। इस दौरान एक शूटर घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में तीन जवान भी घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब एक काली स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय क्राइम ब्रांच की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें चार बदमाश मारे गए। इस पूरी मुठभेड़ में 60 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं। मौके से पुलिस ने पांच पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें तीन विदेशी हथियार शामिल हैं।

एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को खबर मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश एक बड़े कारोबारी के घर में घुस गए हैं। बदमाशों ने कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें घेर लिया।

इस घटना ने एक बार फिर म्यूजिक प्रोड्यूसर से गैंगस्टर बने दीपक नंदल को चर्चा में ला दिया है। रोहतक का रहने वाला 39 साल का दीपक नंदल कभी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपर और प्रोड्यूसर था और बादशाह जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुका था। पुलिस का मानना है कि वह 2023 या 2024 में भारत छोड़कर लंदन चला गया और वहीं से अपना गैंग चला रहा है।

हरियाणा STF के IG बी. सतीश बालन ने कहा कि नंदल विदेश से बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहा है और पुलिस उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। दीपक नंदल पर अगस्त 2025 में प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या और सितंबर 2025 में सेक्टर 45 स्थित MNR बिल्डर्स के ऑफिस पर फायरिंग कराने के आरोप हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक सिंगर मोहम्मद आसिफ (बिस्मिल) से 5 करोड़ रुपये मांगने के मामले में भी एफआईआर दर्ज की है।