Gujarat, UP और Bihar में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया Red Alert, कई स्कूल बंद

Gujarat, UP, Bihar: देश के कई राज्यों में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। IMD ने कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि

Gujarat, UP, Bihar: देश के कई राज्यों में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। IMD ने कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने में जुटा है।

गुजरात में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। वलसाड में 24 घंटे के भीतर 36 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। IMD ने दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वलसाड और सूरत के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। सूरत और मुंबई के बीच रेल सेवा भी प्रभावित हुई है क्योंकि पटरियों पर पानी भर गया है।

उत्तर प्रदेश में भी गंगा, यमुना और शारदा जैसी 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया, जिससे 50 मंदिर डूब गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ और बिजली गिरने से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। लखीमपुर खीरी और नोएडा जैसे इलाकों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बिहार में नेपाल की बारिश की वजह से कोसी और बागमती नदियों में पानी बढ़ गया है। इससे सहरसा, सुपौल और कटिहार जैसे जिलों में करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सहरसा के नौहट्टा और महिशी ब्लॉक में करीब 3 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। NDRF और SDRF की टीमें अलर्ट पर हैं और तटबंधों को बचाने के लिए काम कर रही हैं।