Mumbai-Ahmedabad Highway पर भीषण हादसा, गार्डरेल कार के आर-पार हुई, डॉक्टर कपल घायल
Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक बहुत ही भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार की रफ्तार और टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगी लोहे की गार्डरेल कार के अंदर घुस गई। यह लोहे का हिस्सा कार के आगे से घुसकर
Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक बहुत ही भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार की रफ्तार और टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगी लोहे की गार्डरेल कार के अंदर घुस गई। यह लोहे का हिस्सा कार के आगे से घुसकर पीछे की तरफ निकल गया, जिससे गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के वक्त कार में एक डॉक्टर कपल सवार था, जो इस घटना में घायल हो गए हैं।
यह हादसा इतना गंभीर था कि करीब 10 से 15 फीट लंबी मेटल रेलिंग ने कार के अगले हिस्से को चीर दिया था। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी तेज रही होगी। घायल जोड़े को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।